रुचि अभिषेक तिवारी के निमंत्रण पर आएंगे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
प्रयागराज (राजेश सिंह)। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे दिसंबर में प्रयागराज आएंगे। वे मेजा के गांव ,जेवनिया उरुवा मेजा में आयोजित सेवा महायज्ञ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शिवसेना की प्रदेश सचिव रुचि अभिषेक तिवारी ने मुंबई में उपमुख्यमंत्री शिंदे से भेंट कर उन्हें इस सेवा आयोजन में आने का आमंत्रण दिया, जिसे उपमुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।
उपमुख्यमंत्री शिंदे ने भेंट के दौरान कहा “सेवा ही धर्म है, संवेदना ही शक्ति है। प्रयागराज की धरती पर जाकर मैं इस जनसेवा की परंपरा को नमन करूंगा। राजनीति से परे यह आयोजन समाज के उत्थान का सच्चा उदाहरण है।
जानकारी के अनुसार, 18 दिसंबर को जेवनिया में होने वाले इस सेवा महायज्ञ का आयोजन दिव्यांगोथान श्रीराम सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में किया जा रहा है। इस अवसर पर कंबल वितरण, देश का प्रमुख अस्पताल मेदांता ग्रुप द्वारा चिकित्सा शिविर और दिव्यांग सहायता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री शिंदे इस सेवा-यज्ञ के साक्षी बनेंगे और प्रयागराज की मिट्टी पर “मानवता का दीप” प्रज्वलित करेंगे।
रुचि अभिषेक तिवारी ने बताया कि यह सेवा आयोजन पिछले 10 वर्षों से निरंतर चल रही परंपरा है, जिसका उद्देश्य समाज में सहयोग, संवेदना और सेवा की भावना को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि “उपमुख्यमंत्री शिंदे जी का आशीर्वाद इस परंपरा को और प्रखर बनाएगा। जेवनीया की धरती पर इस बार सेवा और समर्पण का नया इतिहास रचा जाएगा।
जेवनिया की पवित्र धरती इस बार मानवता और सेवा की महागाथा की साक्षी बनेगी। महाराष्ट्र से उठी जनसेवा की ज्योति अब प्रयागराज की मिट्टी में जलकर पूरे देश को सेवा और संवेदना का संदेश देगी।
