प्रयागराज (राजेश सिंह)। इलाहाबाद विकास प्राधिकरण (पीडीए) का एक कर्मचारी मंगलवार को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। एंटी करप्शन टीम ने उसे पकड़ा। हालांकि इस दौरान कार्यालय में हंगामा हो गया और टीम सदस्यों से हाथापाई भी की गई।
एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार दोपहर प्रयागराज विकास प्राधिकरण में अधिष्ठान विभाग में कर्मचारी अजय कुमार को घूंस लेते रंगे हाथ पकड़ने का प्रयास किया तो हंगामा हो गया। आरोप है कि पीडीए के कर्मचारियों ने एंटी करप्शन टीम को घेर लिया। दबाव बढ़ने पर हाथापाई हुई।
इसके बाद टीम के सदस्यों ने अपना परिचय दिया। इसके बाद घूस लेते हुए पकड़े गए अजय कुमार को टीम के सदस्य बाहर ले आए। इसके बाद सिविल लाइंस थाने में उसे ले जाया गया। एफआइआर दर्ज की जा रही है।
