मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। कांग्रेस नेता जितेंद्र कुमार, जिन्हें नमस्ते यादव के नाम से जाना जाता है, को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (ओबीसी विभाग) ने एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें 14 दिसंबर, 2025 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली 'वोट चोर, गद्दी छोड़ विशाल रैली' के लिए उत्तर प्रदेश पूर्वांचल का संयोजक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (ओबीसी विभाग) के अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद द्वारा की गई है। इस संबंध में 4 दिसंबर, 2025 को एक पत्र जारी किया गया, जिसमें श्री यादव से रैली को सफल बनाने में उनके बहुमूल्य योगदान की उम्मीद जताई गई है।
नमस्ते यादव का संबंध प्रयागराज जिले के मेजा विधानसभा क्षेत्र से है। पार्टी ने उन्हें इस विशाल रैली को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए चुना है। जिम्मेदारी मिलने के बाद, कांग्रेस नेता नमस्ते यादव ने राहुल 'ने गांधी, प्रियंका गांधी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह इस जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करेंगे।
