Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मंधाना 4000 रन पूरे करने वाली पहली भारतीय, सूजी बेट्स की बराबरी पर पहुंचीं

sv news

विशाखापत्तनम। भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना महिला विश्व कप के बाद एक बार फिर मैदान पर उतरीं। इस दौरान उन्होंने बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। वह सूजी बेट्स के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय में 4000 रन पूरी करने वाली दूसरी बल्लेबाज बन गई हैं।

भारतीय महिला टीम के स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच के दौरान बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। मंधाना महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में 4000 रन पूरे करने वाली भारत की पहली और सूजी बेट्स के बाद दुनिया की दूसरी बल्लेबाज बन गई हैं। महिला विश्व कप में खिताबी जीत के बाद मंधाना पहली बार मैदान पर उतरी थीं और उन्होंने यह खास उपलब्धि दर्ज की।

भारत की दमदार जीत

जेमिमा रोड्रिग्स की नाबाद अर्धशतक की मदद से भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को पहले टी20 मैच में आठ विकेट से हराया। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया जिससे श्रीलंका की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 121 रन ही बना सकी। जवाब में भारत ने जेमिमा के दमदार प्रदर्शन से 14.4 ओवर में दो विकेट पर 122 रन बनाकर मैच जीत लिया। भारत ने इस तरह पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। 

मंधाना ने जेमिमा के साथ निभाई साझेदारी

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारत को शेफाली वर्मा के रूप में शुरुआती झटका लगा। शेफाली नौ रन बनाकर आउट हुईं। काव्या काविंदी ने भारत को पहला झटका दिया। हालांकि, इसके बाद मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार साझेदारी की। मंधाना ने इस दौरान टी20 अंतरराष्ट्रीय में 4000 रन भी पूरे कर लिए। इनोका ने हालांकि, मंधाना को आउट किया जो 25 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 25 रन बनाकर आउट हुईं।

टी20 में सर्वाधिक रन बनाने वाली दूसरी बल्लेबाज हैं मंधाना

मंधाना महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दूसरी बल्लेबाज हैं। दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाज सूजी बेट्स ने टी20 में 4716 रन बनाए हैं, जबकि अब मंधाना भी 4000$ रन बना चुकी हैं। मंधाना और बेट्स ही महिला क्रिकेट में अब तक टी20 में 4000 रन बना सकी हैं। महिला टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर तीसरे स्थान पर हैं जिन्होंने 3600 से अधिक रन बनाए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad