Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मां ने बेटी को जहर पिलाकर खुद भी पिया, दोनों की मौत

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। विंध्याचल थाना क्षेत्र के तिलई मौआर गांव में एक विवाहिता ने छह वर्षीय बेटी को जहर पिलाने के बाद स्वयं भी पी लिया। हालत खराब होने पर परिजन दोनों को मंडलीय अस्पताल ले गए। यहां से ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया। वहां पर देर रात दोनों की मौत हो गई है। पति सूरत में रहता है। एक सप्ताह पूर्व घर से सूरत गया है।
तिलई मौआर गांव निवासी संजना देवी (38) पत्नी बलेंदर पटेल ने शनिवार की दोपहर अपनी पुत्री आस्था (6) विषाक्त सेवन कराने के बाद स्वयं भी जहर पी लिया। बड़ी बेटी अतिस्या (12) को भी पिला रही थी, पर उसने नहीं पिया। मां बेटी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। रेफर होने के बाद वाराणसी में दोनों की मौत हो गई। इस खबर लगते ही पति सूरत से मिर्जापुर के लिए निकल पड़ा। वहीं, सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad