Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मकर संक्रांति पर संगम में भाजपा का मतदाता जागरूकता अभियान

sv news

गंगा में खड़े होकर फॉर्म-6 भरने की अपील, ‘हर वोट जरूरी’ का संदेश

प्रयागराज (राजेश सिंह)। मकर संक्रांति के अवसर पर प्रयागराज के संगम तट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविन्दर सिंह ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने गंगा में डुबकी लगाने के बाद संगम स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं से मतदाता बनने की अपील की।

इस दौरान विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का आह्वान किया गया। सरदार पतविन्दर सिंह गंगा में खड़े होकर स्नान कर रहे श्रद्धालुओं, युवाओं और युवतियों से सीधे संवाद करते दिखे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हर वोट लोकतंत्र की ताकत है और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि 1 जनवरी 2026 को या उससे पहले 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकते हैं।

पतविन्दर सिंह ने चंदन लगाने वाले पंडितों के साथ बैठकर भी श्रद्धालुओं को जागरूक किया। उन्होंने लोगों से स्नान, ध्यान और पूजा के बाद अपने संबंधित पोलिंग बूथ पर जाकर मतदाता सूची में अपना, अपने परिवार के सदस्यों और परिचितों का नाम जांचने का आग्रह किया। यदि किसी योग्य नागरिक का नाम सूची में नहीं है, तो उसे तुरंत फॉर्म-6 भरकर जुड़वाने की सलाह दी गई।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि यदि मतदाता सूची में किसी मृतक या स्थानांतरित व्यक्ति का नाम दर्ज है, तो उस पर आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। इसके अतिरिक्त, नाम, उम्र, पता, संबंध या मोबाइल नंबर में किसी भी त्रुटि को फॉर्म-8 भरकर सुधारा जा सकता है। पतविन्दर सिंह ने कहा कि एक शुद्ध और अद्यतन मतदाता सूची ही निष्पक्ष और मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला होती है।

इस जागरूकता अभियान में राम जी केसरवानी, विनोद केसरवानी, हरमनजी सिंह, पंकज शर्मा, करण, सौरभ सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और स्वयंसेवक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर मकर संक्रांति के अवसर पर संगम आए श्रद्धालुओं से ैप्त् प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करने और ष्हर वोट जरूरीष् के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad