Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

डंपर ने ई-रिक्शा को रौंदा, महिला की मौत, चालक गिरफ्तार

 


प्रयागराज (राजेश सिंह)। जनपद के यमुनानगर क्षेत्र के घूरपुर थाना अंतर्गत भीटा गांव में सुबह करीब 7 बजे एक तेज रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा पर सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। ई-रिक्शा में सवार अन्य तीन लोग बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय की मदद से आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मृतक महिला की पहचान घूरपुर के कंजासा गांव निवासी फूल कली निषाद (60) के रूप में हुई है। वह सब्जी का व्यवसाय करती थीं और रोजाना की तरह घर से सब्जी लेकर ई-रिक्शा से शहर बेचने जा रही थीं। सुबह जब वह भीटा गांव पहुंचीं, तभी मिट्टी लादकर घूरपुर की ओर आ रहे एक डंपर ने उनके ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि फूल कली बाईं ओर सड़क पर जा गिरीं और डंपर का पहिया उनके सिर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक सहित ई-रिक्शा में सवार अन्य तीन लोग दाहिनी तरफ गिरे, जिन्हें मामूली चोटें आईं।

घटना के बाद डंपर चालक भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन आसपास के लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। सूचना मिलने पर महिला के परिजनों में कोहराम मच गया। महिला के बेटे अमर चंद्र निषाद ने थाने में शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad