Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

रात के अंधेरे में अतीक-अशरफ और असद की कब्रों पर चढ़े फूल

 

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज शहर के कसारी मसारी कब्रिस्तान में अतीक, अशरफ और असद को दफनाया गया था। तब पुलिस की सख्ती और पूरे शहर में बैरिकेडिंग की वजह से अतीक, अशरफ और असद क जनाजे में लोग शामिल नहीं हो सके थे।

sv news


अब शब ए बरात (शबेकद्र) है। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग अपने पुरखों को याद करते हैं। कब्रों पर चरागा कर फातेहा पढ़ते हैं। कब्रिस्तानों में रौशनी कर पूरी रात तिलावत की जाती है ताकि उनके अपनों को सवाब मिले उनके गुनाह माफ हो सकें, उन्हें जन्नत नसीब हो।

मंगलवार को शबेकद्र पर अतीक उसके बगल अशरफ और अतीक की कब्र के पास ही उसके बेटे असद की कब्रें अंधेरे में डूबी रहीं।

अतीक के चौथे नंबर का बेटा अहजम और पांचवे नंबर का बेटा अबान अपने अब्बा यानि अतीक की कब्र पर फूल चढ़ाने खुद नहीं पहुंचे। करीबी और जानकारों की मानें तो दोनों दिल्ली में ही हैं।

एक तो प्रशाासन की निगाह में कोई बात न हो, दूसरे वीडियो आदि बनाकर नई परेशानी न खड़ी कर दी जाए और तीसरे सुरक्षा कारणों की वजह से दोनों बेटे अपने अब्बा, चाचा और भाई की कब्रों फातेहा पढ़ने कब्रिस्तान नहीं गए।

जहां अन्य कब्रिस्तान रोशनी से नहाए नजर आए वहीं जहां अतीक, अशरफ और असद को दफनाया गया था वह अंधेरे में डूबी नजर आई।

हां चोरी छिपे और बारी बारी कुछ रिश्तेदार, करीबी और बिरादरी के लोग तीनों की कब्रों पर फूल चढ़ाने पहुंचे।

अतीक, अशरफ और असद की कब्रों पर गुलाब चमेली के फूल नजर नजर आए। कुछ लोगों ने अगरबत्ती और मोमबत्ती जलाकर रोशनी की। हालांकि अतीक की पत्नी शाइस्ता, अशरफ की पत्नी जैनब, बहन आयशा नूरी समेत अन्य सगे रिश्तेदार कब्रों पर फातेहा पढ़ने नहीं गए।

कुछ रिश्तेदार सुबह सुबह कब्रों पर पहुंचे ताकि वह चर्चा में न आ सकें। हालांकि रात में कब्रिस्तान में कुछ युवक निगरानी कतरे नजर आए कि कोई वहां का वीडियो बनाकर वायरल न करें। कुछ लोगों ने कैमरा निकाला तो युवकों ने उनका ही वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

अतीक का सबसे बड़ा बेटा उमर लखनऊ जेल में बंद है। दूसरे नंबर का बेटा अली झांसी जेल में बंद है। दो बेटे अहजम और अबान प्रयागराज के हटवा इलाके में रह रहे हैं। हालांकि पढ़ाई के सिलसिले में इन दिनों दिल्ली में हैं।

देश के सबसे चर्चित हत्याकांड तीन साल होने को आ रहे हैं। वक्त के साथ यूपी पुलिस का ऑपरेशन अतीक भी ठंडा पड़ा गया।

कभी माफिया अतीक घर राजनेताओं, अफसर दरबार लगाते थे, अब आलीशान मकान को बुल्डोजर ने खंडहर बना डाला है।

अतीक की पत्नी 50 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन, अशरफ की पत्नी इनामी जैनब फातिमा और अतीक की बहन आयशा नूरी यूपी की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शुमार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad