Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

केंद्र का बजट ऐतिहासिक, गरीब, युवा और महिलाओं को समर्पित: केशव मौर्य

 

sv news


यूपी को हाई-स्पीड रेल की सौगात


प्रयागराज (राजेश सिंह)। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्र सरकार के 2026-27 के बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि 2014 में एनडीए सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पेश हुए सभी बजटों में गरीबों की आय बढ़ाने, किसानों की आमदनी दोगुनी करने, महिलाओं के सशक्तिकरण और युवाओं को रोजगार देने पर लगातार फोकस किया गया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया यह लगातार नौवां बजट है, जो अब तक के प्रयासों का निचोड़ है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के शब्दों में यह बजट गरीब, महिला और युवाओं को समर्पित है।

विपक्ष मुद्दाविहीन हो चुका

डिप्टी सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के शब्दों में यह बजट गरीब, महिला और युवाओं को समर्पित है। विपक्ष द्वारा बजट को निराशाजनक बताए जाने पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष मुद्दाविहीन हो चुका है। केंद्र सरकार की नीतियों और उपलब्धियों ने देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि बजट में सभी राज्यों को हाई-स्पीड रेलवे नेटवर्क की सौगात दी गई है, जिसका सर्वाधिक लाभ उत्तर प्रदेश को मिलेगा। पर्यटन क्षेत्र पर विशेष फोकस करते हुए उन्होंने कहा कि देश में सबसे अधिक पर्यटक यूपी आए हैं। हिंदू और बौद्ध धार्मिक स्थलों के विकास को सशक्त करने वाला कदम बताया।

प्रयागराज से हल्दिया तक जलमार्ग शुरू होने से सस्ता और आनंददायक परिवहन संभव होगा।

प्रयागराज से हल्दिया तक जलमार्ग शुरू होने से सस्ता और आनंददायक परिवहन संभव होगा।

भारत ने वैश्विक स्तर पर नया रिकॉर्ड बनाया

सड़क, हवाई यातायात और रेल कनेक्टिविटी के साथ-साथ जलमार्ग विकास का भी जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रयागराज से हल्दिया तक जलमार्ग शुरू होने से सस्ता और आनंददायक परिवहन संभव होगा।

आर्थिक प्रगति पर बोलते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि भारत ने वैश्विक स्तर पर नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने अमेरिका के साथ व्यापारिक संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत आज तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से अग्रसर है।

उन्होंने बताया कि बायो-फार्मा क्षेत्र में भारत ने बड़ी छलांग लगाई है और कृषि में एआई के इस्तेमाल से उत्पादन व आय बढ़ेगी। कैंसर, डायबिटीज समेत 36 दवाओं को सस्ता करने का फैसला आम जनता के लिए राहतकारी है। महिला सशक्तिकरण के लिए हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल निर्माण और औद्योगिक क्लस्टर के जरिए युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन की योजना को उन्होंने भविष्य निर्माण की मजबूत नींव बताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad