नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलेशिया की दो दिन की यात्रा पर गए हैं। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम प्रोटोकॉल तोड़कर पीएम मोदी को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे और उन्हें अपनी कार में साथ बैठाया।
पीएम मोदी ने मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। पीएम ने अपने संबोधन में दुनिया में बढ़ती भारत की ताकत बताते हुए कहा, हम दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था हैं।
भारत की सफलता मलेशिया की सफलता है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा, हम एक-दूसरे की सफलता का जश्न मनाते हैं। जब प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने चंद्रयान-2 की सफलता पर अपनी शुभकामनाएं दीं, तो मुझे बहुत अच्छा लगा। भारत की सफलता मलेशिया की सफलता है। यह एशिया की सफलता है।
पीएम मोदी ने कहा, मैंने वादा किया था और मैं आ गया। ये 2026 में मेरा पहला विदेश दौरा है। पीएम ने मलेशियाई प्रधानमंत्री के एयरपोर्ट पर किए स्वागत के बारे में कहा, उन्होंने अपनी कार ही नहीं, बल्कि अपनी सीट भी साझा की। हमारी ताकत विविधता में एकता की हमारी समझ में है।
पीएम मोदी ने कुआलालंपुर में लोगों को संबोधित करते हुए बताया, श्मुझे आप सभी के साथ यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत का यूपीआई जल्द ही मलेशिया में आने वाला है। प्रधानमंत्री ने बताया, दुनिया में होने वाले डिजिटल ट्रांजेक्शन के आधे ट्रांजेक्शन भारत में होते हैं। भारत इनवेस्टमेंट और ट्रेड का हब बन चुका है।
पीएम मोदी ने आगे कहा, श्हम हिंद महासागर का नीला पानी शेयर करते हैं। मैं आपको घूमने और अतुल्य भारत का अनुभव करने के लिए प्रोत्साहित करता हूं।
भारत में एक दशक में आए कई बड़े बदलाव
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कहा, एक दशक में भारत में बहुत बड़ा बदलाव आया है। कभी हम 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थे, अब हम टॉप तीन में शामिल होने वाले हैं। हम दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था भी हैं।श्
पीएम मोदी ने आगे कहा, मेक इन इंडिया एक छोटा पौधा था जिसे अभी लगाया गया था। अब भारत दुनिया के दूसरे सबसे बड़े मोबाइल मैन्युफैक्चरर्स में से एक है। हम दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप हब बना चुके हैं।
पीएम मोदी ने विकसित भारत के सपने को फिर एक बार मलेशिया में दोहराया और कहा, भारत के लोग 2047 तक विकसित भारत बनाकर रहेंगे।
