Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

फूलपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, हत्या का लगा आरोप

sv news

फूलपुर, प्रयागराज। जनपद के गंगापार इलाके के फूलपुर थाना क्षेत्र के चक अब्दुल उर्फ पूरे भुलई गांव में सोमवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान 25 वर्षीय नीलू पाल के रूप में हुई है। वह जौनपुर जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के गोधना किशुनदासपुर गांव की रहने वाली थीं। परिजनों के अनुसार, सोमवार शाम करीब 7 बजे नीलू के देवर ने फोन कर सूचना दी कि नीलू ने फांसी लगा ली है।

सूचना मिलने पर मायके वाले नीलू के ससुराल पहुंचे। उनका आरोप है कि मौके पर ससुराल के अधिकांश लोग घर से फरार थे और केवल मृतका की सास ही मौजूद थी। परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है।

नीलू की शादी वर्ष 2022 में चक अब्दुल उर्फ पूरे भुलई गांव निवासी रमेश पाल से हुई थी, जो रेलवे में कर्मचारी हैं। उनका एक दो वर्षीय बेटा भी है। नीलू के पिता भी रेलवे विभाग में कार्यरत हैं। परिजनों ने बताया कि नीलू पांच दिन पहले ही मायके से ससुराल आई थीं।

फूलपुर थाना प्रभारी प्रवीण गौतम ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad