Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

उतराव पुलिस के हत्थे चढ़े चोरी के माल सहित दो अभियुक्त

sv news

उतराव, प्रयागराज (जितेंद्र शुक्ल)। गंगानगर के उतरांव पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चोरी के एक मामले का त्वरित अनावरण करते हुए चोरी के सामान के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार थाना उतरांव में दर्ज मुकदमा संबंधित चोरी की घटना के खुलासे के लिए टीम गठित की गई थी। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने कानपुर-वाराणसी हाईवे के सर्विस लेन के पास एक बंद पड़े मकान के निकट से दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अखिलेश कुमार पुत्र स्व. लक्ष्मी कान्त निवासी मर्दापुर थाना उतरांव, जनपद प्रयागराज तथा संदीप बिंद पुत्र पुरुष्पोत्तम निवासी मर्दीपुर थाना उतरांव, के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद किया गया। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 127 मीटर बिजली की केबिल तथा एक अदद एक्साइड बैटरी बरामद की है, जो चोरी की घटना से संबंधित बताई जा रही है। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा चोरी की वारदात में संलिप्तता स्वीकार किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त अखिलेश कुमार के विरुद्ध पूर्व में भी थाना हंडिया में अभियोग पंजीकृत है, जिससे उसका आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। गिरफ्तारी टीम में मुख्य रूप से उ0नि0 सुरेश कुमार, उ0नि0 रविन्द्र कुमार यादव, उ0नि0 आलोक कुमार यादव, उ0नि0 रणजीत बहादुर, हे0का0 अशोक यादव एवं का0 शमशेर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad