Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम रहे अजित पवार की अस्थियां संगम में विसर्जित, बेटे जय ने पूरी की रस्म

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)।  महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री रहे अजित पवार की अस्थियां रविवार को संगम में विसर्जित की गईं। पुत्र जय पवार और बहू समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ प्रयागराज पहुंचे।

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री रहे अजित पवार की अस्थियां रविवार को संगम में विसर्जित की गईं। पुत्र जय पवार और बहू समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ प्रयागराज पहुंचे। जय पावर ने विधि-विधान से पूजन और रस्मों को पूरा करने के बाद त्रिवेणी में अस्थियों को विसर्जित किया। जिला प्रशासन की ओर से संगम तट पर विसर्जन के लिए विशेष इंतजाम किया गया। 

पुणे से नंगे पांव महाराष्ट्र से प्रयागराज पहुंचे जय पवार और उनकी पत्नी के साथ अभिषेक बोके, रणजीत पंवार, दीप्ति घाटगे, अभिजीत पवार, राजकुमार भाले, रामचन्द्र चोबे (पीएसओ), नीता पाटिल, शेरिन वर्गीस आदि रहे। एनसीपी के स्थानीय नेता भी कलश यात्रा में शामिल हुए। प्रयागराज एयपोर्ट पर पहुंचने पर बड़ी संख्या में स्थानीय नेताओं ने आगवानी की और सड़क मार्ग से संगम तट पर लेकर पहुंचे। घाट पर पूजन के बाद जेटी के माध्यम से संगम में अस्थियां विसर्जित की गईं। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad