प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर के होलागढ़ थाना क्षेत्र में दबंगों द्वारा एक दलित युवक को धारीदार हथियार से मारने पीटने वह घर में घुसकर गहने आभूषण लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
होलागढ़ थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव निवासी बब्लू सरोज पुत्र स्व. रामेश्वर प्रसाद सरोज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अनुसूचित जाति (पासी) समाज का व्यक्ति है। पीड़ित अपने पुत्र नीरज सरोज पुत्र बब्लू सरोज के साथ दिनांक 13 मार्च 2026 को शाम लगभग 6:30 बजे अपने जानवर (सुअर) को चराने हेतु घर के पास सड़क पर खम्भे के पास गया हुआ था, तभी पीड़ित की एक सुअर पानी पीने हेतु गोविंद पटेल व विनोद पटेल उर्फ बल्ले, रमेश पटेल पुत्रगण स्व. केदार पटेल निवासी काशीपुर के खेत के सामने बनी हुई नाली में भरे हुये पानी को पीने लगी। आरोप है कि इतने में उपरोक्त विपक्षीगणों ने पीड़ित व उसके बेटे नीरज सरोज को जाति सूचक गालियाँ देते हुये बोले कि सालों पासी सुधर जाओ नहीं तो तुम्हें व तुम्हारी सुअर को इतना मारूँगा कि यहाँ से अपने - अपने पैरों पर चल कर घर नहीं जा पाओगे। पीड़ित जब गांलिया देने से विपक्षीगणों को शांति पूर्वक मना किया तो इतने में गोविंद पटेल उर्फ गुण्डे ने लोहे की राड से मेरे पुत्र नीरज सरोज पर जानलेवा हमला कर दिया और जान से मारने की नियत से सिर पर प्रहार कर दिया और विनोद पटेल व रमेश पटेल पुत्रगण केदार पटेल ने भी मिलकर पीड़ित के बेटे को फावड़े के बेट से काफी मारा पीटा। जिससे पीड़ित के बेटे नीरज सरोज के सिर व चेहरे तथा शरीर के अंदरूनी भाग में काफी गंभीर चोटें आयी है। पीड़ित वहाँ से अपनी व अपने बेटे की जान बचाने हेतु गुहार लगाते हुये अपने घर की तरफ भागा। इसके बाद उपरोक्त बिपक्षीगणों ने अपने मेली मददगार' गणेश पटेल पुत्र राम सजीवन' व सूरज पटेल पुत्र दशवंत पटेल व राजाराम पटेल पुत्र लालाजी उर्फ बाबा जी निवासीगण काशीपुर व विनोद पटेल उर्फ अम्मू पुत्र मुन्नीलाल पटेल निरानी का पूरा एवं अन्य कई अज्ञात लोगों को बुलाकर पुन: समय लगभग शाम 7:00 बजे जान से मार डालने की नियत से ललकारते हुये बोले कि एक भी पासी बचने न पायें। और पीड़ित के घर के अंदर घुस आये और पीड़ित के घर का दरवाजा तोड़ डाले और घर के अंदर घुसकर उसका फ्रिज व कूलर, पंखा, कुर्सी, व आलमारी व उसकी बहू की संदूक का ताला तोड़कर उसमें रखा हुआ गहना 250g. छागल (चांदी), 250g. हाफ पेटी (चांदी) व 1.5 तोला सोने का हार व .5 तोला सोने का झुमका व 1000 रु० नकद व एक सोने की अंगूठी को लूट किया तथा पीड़ित के छोटे भाई बचऊ पुत्र रामेश्वर सरोज जो कि घर पर नहीं थे जो मऊआइमा में राजमिस्त्री का कार्य करने गये थे इनकी पत्नी सीमा देवी घर में अकेली थी, उनको भी धक्का देकर गिरा दिया और इनका चावल के ड्रम में रखा हुआ गहना 12 आना सोने की जंजीर, 11⁄2 पाँव चांदी का बच्छा, चाँदी का कधन व । तोला सोने का मंगलसूत्र व 5000रू0 नकद को भी उपरोक्त विपक्षी गणों ने मिलकर लूट लिया और पीड़ित की पत्नी सीता देवी का बाल पकड़कर घसीटते हुये लात घूंसा जूता से काफी मारा पीटा। इसके बाद दबंग ने पीड़ित के घर पर घंटों तांडव मचाया और गृहस्थी का सारा सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद घर के सामने खड़ी पीड़ित की मैजिक टाटा वाहन को भी तोड़-फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित ने होलागढ़ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
