Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

चौत्र नवरात्र: जाम से कराह रहे स्नानार्थी, व्यवस्था पर बंदईंतजामी हावी

 

sv news

मेजारोड चौराहा सहित अंडरपास पुलिया के पास भीषण जाम, घंटों से जूझे रहे वाहन सवार

मेजारोड, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। मेजारोड बाजार के सिरसा मार्ग पर सोरांव गांव स्थित अंडरपास पुलिया से आवागमन मुसीबत बन रहा है। आए दिन जाम का झाम रहता है। गुरुवार को चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन गंगा स्नान को आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी फजीहतों का सामना करना पड़ा। सुबह से दोपहर तक घंटों जाम में वाहन सवार फंसे रहे। इसी तरह प्रयागराज-मिर्जापुर मार्ग के मेजारोड बाजार के मुख्य चौराहे पर व पटेल चौराहे पर भी भीषण जाम रहा। 

sv news


क्षेत्र के सिरसा मार्ग में सड़क यातायात अंडरपास पुलिया के आगे सोरांव गांव के समीप सड़क मोड़ संकरे वैकल्पिक रास्ते पर निर्भर है। अन्य कोई मार्ग उपलब्ध नहीं है। इधर चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन गंगा स्नान को आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को लेकर यातायात भार अधिक है। अंडरपास के आगे संकरे रास्ते पर सुबह से दोपहर तक में दोनों ओर से वाहनों के आने से जाम लग गया। कुछ देर में बाइकों की कतार दोनों ओर लग गई। उधर सोरांव गांव तक, इधर मेजारोड चौराहे तक बाइकों व वाहनों की कतार लग गई। इधर पटेल चौराहे से बाइपास रास्ते पर नाली निर्माण के चलते रास्ता अवरूद्ध किया गया है जिसके चलते भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad