Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

चैत्र नवरात्रि: आदिशक्ति के जयकारे से गूंज उठा विंध्याचल धाम, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

SV News

मां विंध्यवासिनी की एक झलक पाने के लिए उमड़े भक्त

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। चैत्र नवरात्र के पहले दिन बृहस्पतिवार को आदिशक्ति का दरबार माता की जय जयकार से गूंज उठा। विंध्य की गलियों में भोर से ही भक्तों की लंबी-लंबी कतारे लग गई थीं, देवी मंदिर पहुंचे भक्तों ने मां शक्ति की विशेष आराधना कर सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। तड़के से अनवरत मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता का लगा रहा। सुरक्षा के लिहाज से देवी मंदिरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
चैत्र नवरात्र के पहले दिन देश के कोने-कोने से आए भक्तों ने सर्वार्थ सिद्धि योग में मां विंध्यवासिनी की चौखट पर मत्था टेका। विंध्य कॉरिडोर में चैत्र नवरात्र के पहले दिन देवी धाम पहुंचे श्रद्धालु माता दरबार की अलौकिक छटा देख भाव विभोर हो गए। पुष्प-पत्तियों और रंगीन चुनरी से देवी धाम की सजावट देखते ही बन रही है। 
भोर में माता की भव्य मंगला आरती पूजन के बाद से दर्शन पूजन का दौर शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहेगा। सुबह से कतारों में खड़े श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी की भक्ति में डूबे नजर आए। देवी दरबार में दर्शन- पूजन करने के लिए आए श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। 
मां विंध्यवासिनी का गुड़हल, कमल, गुलाब पुष्पों सहित रत्नजड़ित आभूषणों से दिव्य श्रृंगार का दर्शन पाकर श्रद्धालु निहाल हो उठे। शहनाई शंख और ढोल-नगाड़े की ध्वनि के साथ पहाड़ावाली के जयकारे से संपूर्ण शक्ति धाम गूंज रहा है।  
उधर, गंगा घाटों पर स्नान करने के लिए भक्तों का रेला लगा रहा, वहीं परिक्रमा पथ की छत पर साधक वैदिक मंत्रों के बीच पूजन अनुष्ठान में तल्लीन नजर आए। शहनाई-नगाड़े की धुन पर लोग अपने-अपने बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराते रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad