Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

चैत्र नवरात्रि: श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर क्षेत्राधिकारी ने किया निरीक्षण

SV News

प्रतापगढ़ (राजेश सिंह)। नवरात्रि पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के सुदृढ़ संचालन हेतु क्षेत्राधिकारी पट्टी द्वारा क्षेत्रान्तर्गत स्थित मंदिर पर लगाई गई पुलिस ड्यूटी का निरीक्षण किया गया।

SV News

प्रतापगढ़, क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी ने निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की सतर्कता, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग एवं सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संचालित रहें।

क्षेत्राधिकारी पट्टी द्वारा विशेष रूप से महिला सुरक्षा, संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क निगरानी रखने एवं मंदिर परिसर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad