प्रयागराज (जितेंद्र शुक्ल)। मान्यवर काशीराम जी की 92वीं जयंती एवं स्वास्थ्य सृजन अभियान के अंतर्गत* , आज*शहर कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. अर्पणधर दुबे के संयोजकत्व तथा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी की अध्यक्षता में रविवार पूर्वाह्न 10 से अपराह्न 2 बजे तक केसरवानी होम्योपैथिक क्लिनिक , मुट्ठीगंज में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । जिसका उद्घाटन पूर्व महापौर चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने किया । शिविर के अंतर्गत मधुमेह, ब्लड प्रेशर ,मोटापा तनाव चिंता कुपोषण आदि के मरीज चिकित्सकों द्वारा देखे गये । शिविर में डॉ अर्पण धर दुबे डॉ राहुल केसवानी डॉ अजय धर दुबे डॉ महेश यादव आदि चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदत्त की ।
डॉ अर्पण धर दुबे ने बताया स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार लें, 30 से 40 मिनट व्यायाम व योगा करें । 7 से 8 घंटे की नींद लें और पर्याप्त पानी पीयें जो मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। *शिविर में क्षेत्र के सम्मानित चिकित्सकों द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण परामर्श एवं आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था की गई ताकि जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य प्रदान हो सके । कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से गरीबों, कमजोरों और जरूरमंद वर्गों के स्वास्थ्य, सम्मान और अधिकारों की आवाज उठाती रही है । इसी भावना के साथ यह जनसेवा अभियान आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में किशोर वार्ष्णेय ने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर आगे भी निरंतर लगेंगे
प्रारंभ में काशीराम जी के चित्र पर उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर सामाजिक परिवर्तन में उनके योगदान को याद किया । यूपी कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, अनूप त्रिपाठी, ज़िया उबेद, परवेज़ सिद्दीकी, राजकुमार शुक्ला, अफ़रोज़ अहमद, मानस शुक्ला, प्रवक्ता शाहनवाज़ कुरैशी, सुष्मिता यादव ,राकेश श्रीवास्तव, सरताज़ मोहम्मद,प्रतिमा त्रिपाठी, रिज़वाना बेगम,नसरीन बानो, सतीश श्रीवास्तव, कामेश्वर सोनकर, केशव पासी आदि मौजूद थे।
