Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

इंदौर दूषित जल से मृत 36 लोगों की अस्थियां पवित्र संगम में प्रवाहित

sv news

प्रयागराज (जितेंद्र शुक्ल)। शहर कांग्रेस कमेटी,प्रयागराज तथा शहर कांग्रेस सेवादल ,इंदौर की मानवीय पहल पर बीते माह भागीरथपुरा में दूषित जल पीने से सभी 36 मृतकों की अस्थियां पूरे वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गंगा, जमुना और सरस्वती के पवित्र संगम में दोपहर परिजनों द्वारा प्रवाहित की गई। 

प्रातः 6 बजे इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन से 60 सदस्यीय श्रृद्धा-यात्रा का जत्था यहां पहुंचा , स्थानीय अतिथिगृह में कुछ देर ठहरने के उपरांत सभी संगम पहुंचे जहां ब्राह्मण तीर्थ पुरोहितों ने मृतक परिजनों से पूजा अर्चना के बाद अस्थियां संगम में विसर्जित की । कांग्रेस कोऑर्डिनेटर किशोर वार्ष्णेय ने बताया कि कांग्रेस सेवा दल इंदौर के अध्यक्ष मुकेश यादव, जितेंद्र ठाकुर व मुन्ना ठाकुर के नेतृत्व में मृतकों के प्रत्येक परिवार के दो सदस्यों को निशुल्क रेल यात्रा,भोजन और आवश्यक व्यवस्थाएं प्रदान करायी गयी। यहां पहुंचे जत्थे की अगवानी शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी ने पदाधिकारियों के साथ किया। संगम पहुंचने पर सनातन धर्म की परंपरा के अनुसार पंडित अनूप त्रिपाठी के नेतृत्व में मौजूद विद्वान पंडितों द्वारा अस्थियां विसर्जन, पिंडदान तर्पण और दान की अन्य विधियों संपन्न कराई गई । इस दौरान 51 ब्राह्मण को भोजन करा कर पुण्य कार्य भी किया गया । बताया कि इंदौर से उठी यह श्रद्धा- यात्रा, आस्था, सेवा और मानवीय करुणा का सुंदर उदाहरण बनेगी। 

इस दौरान यूपी कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर द्वय हरिकेश त्रिपाठी एवं सुधाकर तिवारी , के अलावा मृतक परिजनों में खूब चांद बधैया , संतोष विगोलिया , मुकेश वर्मा,मनीष पवार, राजा वैरासी , दिगंबर वाडे , ओम प्रकाश साहू, सत्यनारायण कदम, भानु मलोरिया , तुलसीराम , प्रहलाद महावर, मुन्ना ठाकुर,मनीष पवार, बिहार कोरी,राजा कश्यप आदि के परिवार शामिल थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad