प्रयागराज (राजेश सिंह)। बहुजन नायक, पूर्व सांसद मा कांसीराम की 92वीं जयंती आज़ समाजवादी पार्टी ने भव्य कार्यक्रम आयोजित कर मनाई।विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर फूल माला अर्पित कर नमन करते हुए सपा नेताओं ने मा कांसीराम को युग पुरुष बताया।उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग भी उठाई।
सपा एमएलसी डॉ मानसिंह यादव ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब अम्बेडकर जी के संघर्ष और देश के शोषित, पीड़ित,वंचित,आदिवासी , अल्पसंख्यक,महिलाओं की तात्कालिक सामाजिक, शैक्षिक एवं आर्थिक विपन्नता ने उन्हें काफ़ी गहरे तक झकझोर कर रख दिया। रक्षा अनुसंधान के क्षेत्र में बतौर वैज्ञानिक देश को आधुनिक अस्त्र -शस्त्र देने का सपना संजोये मा कांशीराम जी को नौकरी के दौरान दीना भाना नाम के सफाई कर्मचारी से डॉ अम्बेडकर जी को जानने का अवसर मिला।बाबा साहब की जीवनी पढ़ी और जिस समाज की तरक्की के लिए डॉ अम्बेडकर ने संघर्ष छेड़ रखा था कांसीराम ने उसे बहुजन समाज का नाम देकर उसे एकजुट करते हुए मन में क्रांति का मशाल लिए नये युग के निर्माण का आंदोलन शुरू कर दिया जो उनके जीवन पर्यंत जारी रहा।
महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन ने कहा कि मा. कांसीराम को महसूस हुआ कि समाज के वंचित वर्ग के लिए डॉ अम्बेडकर जी ने संविधान में जो अधिकार दिए है वह बगैर सत्ता हासिल किये उन्हें लागू नहीं किया जा सकता है। उन्होंने इस वर्ग को शासक वर्ग बनाने के लिए चेतना जगाई और अपने जीवन काल में सच करके दिखाया। जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव, यमुनापार अध्यक्ष पप्पू लाल निषाद ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा अखिलेश यादव जी ने मा मुलायम सिंह यादव एवं मा कांशीराम जी के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए ही “पी डी ए “का नारा दिया है। आज़ समाज का हर तबका अखिलेश यादव जी की नीतियों से प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी के शासन में ही अपना भविष्य देख रहा है। विधायक़ गण श्रीमती विजमा यादव, गीता पासी, हाकिम लाल बिन्द, संदीप पटेल ने मुलायम सिंह यादव और कांसीराम की वर्ष 1992में हुई मुलाक़ात और फिर गठबंधन की सरकार बनने के तमाम संस्मरण सुनाये।
सपा प्रवक्ता दान बहादुर मधुर के अनुसार जयंती कार्यक्रम गंगापार क्षेत्र के फूलपुर में मोती पैलेस, यमुनापार क्षेत्र के मुंगारी में सोनाक्षी पैलेस तथा महानगर क्षेत्र के शहर पश्चिमी के आर के गेस्ट हॉउस मुंडेरा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को पूर्व सांसद धर्मराज पटेल, पूर्व विधायक गण जोखू लाल यादव, अंसार अहमद,मो. मुजतबा सिद्दीकी,सत्य वीर मुन्ना,अमर नाथ मौर्य, पंधारी यादव, संदीप यादव,रामदेव निडर, नरेन्द्र सिंह,रविन्द्र यादव एडवोकेट, राम सुमेर पाल, इंजी जगदीश यादव,,राजू पासी,तारिक सईद अज्जू, जोंटी यादव,रवि गुप्ता,रमाकांत पटेल,दान बहादुर मधुर, सुरेश मौर्य,अजीत यादव,खिन्नी लाल पासी, महबूब उस्मानी, मो शारिक,संतलाल वर्मा,जीत लाल पासी, दूध नाथ पटेल,सुषमा पासी, देवीलाल यादव, संजीव यादव, जीत राज हेला,शकील अहमद, मो अजहर, ओ पी यादव, शकील इस्माइल, अमर सिंह, श्याम सूरत सरोज, बृजलालयादव, आर एन यादव, सचिन श्रीवास्तव,मोईन हबीबी, संगीता पटेल,राजेश सरोज, नीरज पासी, विनोद गौतम, श्रीमती प्रतिमा रावत, मंजू यादव, पद्मा यादव, आसुतोष तिवारी, नवीन यादव, मुलायम यादव,इंजी. संदीप विश्वकर्मा,शिव ओम पटेल, अरविन्द केसरवानी, संगम लाल मौर्य, लाल चंद्र कुशवाह, रवि गुप्ताआदि, अभिमन्यु पटेल,पंकज पटेल, अजय सिंह पटेल आदि ने भी सम्बोधित किया।
