Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

जिलाधिकारी ने एलपीजी गैस की सुचारू आपूर्ति के सम्बन्ध में की बैठक

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। ईरान-इजराईल एवं मध्य पूर्व के संघर्ष के फलस्वरूप इंधन की कमी होने सम्बन्धी अफवाहें सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से प्रचारित हो रही है, के दृष्टिगत एल०पी०जी० गैस की सुचारू आपूर्ति के सम्बन्ध में  शुक्रवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में उपायुक्त पुलिस मुख्यालय, अपर जिलाधिकारी (ना०आ०). जिला पूर्ति अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, आई०ओ०सी०एल०, बी०पी०सी०एल एवं एच०पी०सी०एल० के डिवीजनल, डीपो के उच्चधिकारी, जनपद के सेल्स आफिसर्स एल०पी०जी०, समस्त क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, समस्त पूर्ति निरीक्षक एवं जनपद में संचालित गैस एजेन्सी के प्रोपराईटर्स एवं प्रबन्धक सम्मिलित रहें। जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में सर्वर की समस्या, ई-के०वाई०सी० होने के बाद ही बुकिंग, सोशल मिडिया पर भ्रामक अपवाह एवं वर्तमान परिदृश्य के कारण उपभोक्ताओं में सिलेण्डर की अतिरिक्त माँग के कारण गैस एजेन्सियों पर भीड बढ़ रही है, जबकि जनपद के 144 गैस एजेन्सियों के माध्यम से सुचारू रूप से जनपद प्रयागराज के समस्त एल०पी०जी० उपभोक्ताओं को एल०पी०जी० घरेलू गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति सुनिश्चित करायी जा रही है। ऑयल कम्पनियों के सेल्स आफिसर्स ने बताया कि एल०पी०जी० गैस के भण्डारण एवं आमजन को उपभोक्ताओं कनेक्शनों के सापेक्ष एल०पी०जी० आपूर्ति हेतु पर्याप्त भण्डारण है। जनपद में घरेलू सिलेण्डरों के मांग के सापेक्ष आपूर्ति में कोई समस्या या रूकावट नहीं है। आनलाइन बुकिंग हेतु आई०ओ०सी०एल०, बी०पी०सी०एल एवं एच०पी०सी०एल० का सर्वर कियाशील हो गया है एवं उक्त के अतिरिक्त मैनुअल बुकिंग की सुविधा भी प्रारम्भ हो गयी है। वर्तमान में शहरी क्षेत्र में समस्त एल०पी०जी० उपभोक्ताओं को एल०पी०जी० रिफिल प्राप्त किये जाने के उपरान्त 25 दिनों के पश्चात एवं ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिनों के पश्चात् ही अग्रिम एल०पी०जी० रिफिल की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। एल०पी०जी० उपभोक्ता संबंधित अधिकृत एल०पी०जी डिस्ट्रीब्यूटर से मोबाईल के द्वारा अथवा "स्मार्ट बुकिंग मोड ऐप" के माध्यम से गैस रिफिल बुक कराकर डी०ए०सी० (ऑथेंटिकेशन कोड) डिलेवरीमैन को बताकर नियमानुसार गैस रिफिल प्राप्त कर सकते हैं। जिलाधिकारी द्वारा अपर जिलाधिकारी (ना०आ०), समस्त उपजिलाधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, समसत क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एवं समस्त पूर्ति निरीक्षको को निर्देशित किया गया कि निरन्तर भ्रमणशील रहकर यह सुनिश्चित करेगे कि कहीं पर घरेलू गैस सिलेण्डर का अनाधिकृत रूप से भण्डारण, डायवर्जन, ओवररेटिंग एवं कालाबाजारी न हो, यदि कहीं अनाधिकृत रूप से भण्डारण, डायवर्जन, ओवररेटिंग एवं कालाबाजारी पायी जाती है, तो सम्बन्धित के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 एवं भारतीय न्याय संहिता के सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराते हुए कठोर कार्यवाही की जाये। एल०पी०जी० वितरकों को आमजनता के सूचनार्थ हेतु गैस एजेन्सियों के बाहर स्टॉक का प्रदर्शन सुनिश्चित करने, की के०वाई०सी० के लिए अलग से काउन्टर स्थापित करने एवं एल०पी०जी० उपभोक्ताओं से सदव्यवहार करने, गैस एजेन्सी ऑफिस एवं गैस गोदाम पर सी०सी०टी०बी० लगाने हेतु निर्देशित किया गया। विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के दृष्टिगत जनसामान्य में एल०पी०जी० की सुलभ उपलब्धता बनाये रखने हेतु जिला पूर्ति कार्यालय प्रयागराज में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। गैस रिफिल, बुकिंग आदि के सम्बन्ध में जो शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, उनका विवरण रजिस्टर में दर्ज करते हुए शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करायें। तहसीलों में भी कन्ट्रोल रूम स्थापित किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। संवेदनशील गैस एजेन्सियों की सुरक्षा हेतु सम्बन्धित को अवगत कराया गया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad