Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

बीएड विषय के 107 पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती जल्द

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग विज्ञापन संख्या-51 की रद की गई 910 पदों की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा पुन: आयोजित किए जाने की तैयारी कर रहा है। इसी बीच बीएड विषय के 107 पदों पर भी भर्ती की तैयारी तेज कर दी है।

कोर्ट ने बीएड विषय की भर्ती परीक्षा पर रोक लगाई थी 

बीएड विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए आवेदन वर्ष 2022 में इसी विज्ञापन के तहत अन्य विषयों के साथ लिए गए थे, लेकिन अर्हता के विवाद के चलते हाई कोर्ट ने बीएड विषय की भर्ती परीक्षा पर रोक लगा दी थी। इसके कारण आयोग ने इसकी परीक्षा नहीं कराई। अब अर्हता स्पष्ट हो जाने पर शासन से अनुमोदन मिल जाने के बाद नई अर्हता के अनुरूप इसी माह विज्ञापन जारी किए जाने की तैयारी है।

33 विषयों में 910 पदों की परीक्षा हुई थी 

शिक्षा सेवा चयन आयोग ने बीएड विषय की परीक्षा स्थगित कर शेष 33 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 910 पदों की परीक्षा कराई थी। इसका परिणाम घोषित कर साक्षात्कार कराए जाने की तैयारी थी, लेकिन परीक्षा में गड़बड़ी किए जाने की पुष्टि हो जाने पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर इसे रद कर दिया गया था।

अब परीक्षा आयोजन में कोई बाधा नहीं

नए अध्यक्ष डाॅ. प्रशांत कुमार ने इसके आयोजन की नई तिथि 18 एवं 19 अप्रैल निर्धारित की है। इसके अलावा बीएड विषय की अर्हता राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) की गाइडलाइन के अनुरूप निर्धारित किए जाने के बाद अनुमोदित हो जाने पर अब परीक्षा आयोजन में कोई बाधा नहीं रह गई है।

शिक्षा निदेशालय ने भी रिक्त पदों का विवरण जुटाया

यह परीक्षा आयोजित कर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करते हुए शिक्षा सेवा चयन आयोग नई भर्ती की दिशा में आगे बढ़ेगा। इसके लिए जहां आयोग के आनलाइन अधियाचन पोर्टल का कार्य अंतिम चरण में है, वहीं शिक्षा निदेशालय ने भी रिक्त पदों का विवरण जुटा लिया है, जिसे पोर्टल क्रियाशील होने पर आनलाइन भेजा जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad