जिले की गंगापार, यमुनापार एवं महानगर इकाईयों द्वारा बड़े पैमाने पर जयंती मनाने का निर्णय
गोष्ठीयां आयोजित कर मा. कांसीराम के विचारों, सिद्धांतो की चर्चा करते हुए उनके अधूरे सपने को पूरा करने का लेंगे संकल्प
प्रयागराज (राजेश सिंह)। देश के विख्यात बहुजन नायक, पूर्व सांसद, स्व. कांसीराम जी की जयंती आगामी 15 मार्च को समाजवादी पार्टी”बहुजन समाज दिवस अर्थात पीडीए दिवस “के रूप में धूमधाम से मनाएगी।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश भर में बहुजन नायक मा कांसीराम जी की जयंती मनाई जा रही हैं। इसी क्रम में प्रयागराज की गंगापार, यमुनापार एवं महानगर इकाई के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर जयंती कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।कार्यक्रम में पीडीए की भारी संख्या में मौजूदगी के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
सपा प्रवक्ता दान बहादुर मधुर के अनुसार गंगापार के विधानसभा फूलपुर में, यमुनापार की विधानसभा करछना के बेंदो तथा महानगर की विधानसभा पश्चिमी के मुंडेरा स्थित गेस्ट हॉउस में जयंती कार्यक्रम आयोजित होगा। इस सिलसिले में आज़ पार्टी के जार्जटाउन स्थित कार्यालय में गंगापार इकाई की बैठक हुई जिसमें कार्यक्रम की रुपरेखा तय की गई।कार्यस्थल को भव्य तरीके से होर्डिंग एवं पोस्टर से सजाया जायेगा तथा प्रचार प्रसार के लिए जगह जगह होर्डिंग भी लगाई जाएगी।
बैठक में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष अनिल यादव, एमएलसी डॉ मानसिंह यादव, विधायक गण श्रीमती विजमा यादव, हाकिम लाल बिन्द,गीता शास्त्री, पूर्व विधायक गण हाजी मुजतबा सिद्दीकी,सत्य वीर मुन्ना, प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, संगम लाल मौर्या,राम सुमेर पाल, शांति प्रकाश पटेल, राजेश सरोज,राज बहादुर यादव, जीत लाल यादव, खिन्नी लाल पासी, आसुतोष तिवारी,अशोक सरोज, रणजीत सरोज, पिंटू वर्मा, योगेश पाल, तीरथ राज, वेणी माधव विश्वकर्मा, अभय राज यादव, कमर आलम,सचिन श्रीवास्तव,कमलेश गुप्ता, मुलायम यादव, संदीप बिन्द, सुरेश यादव,शकील इस्माइल, अमर सिंह, पंकज मौर्य, पूरन पासी, इंजी जगदीश यादव, धर्मेन्द्र सिंह, कुलदीप यादव, शोभ नाथ शर्मा, बच्चा यादव, डॉ दिनेश, बृज लाल, श्याम सूरत सरोज,प्रभाकर यादव आदि मौजूद रहे।
