Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

लोक अदालत के जनक स्व. शिवदयाल चौरसिया का जन्म दिन सपा कार्यालय में मना


प्रयागराज (जितेंद्र शुक्ल)। पूर्व राज्य सभा सांसद  स्व.शिव दयाल चौरसिया का जन्म दिन आज़ समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय जार्ज टाउन में उनके चित्र पर फूल माला अर्पित कर नमन करते हुए मनाया गया। जिलाध्यक्ष अनिल यादवकी अध्यक्षता एवं महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन के संचालन में आयोजित गोष्ठी में पूर्व सांसद के जीवन वृत्त पर व्यापक चर्चा की गई।

 एम एलसी डॉ मानसिंह यादव ने कहा की लखनऊ के खारिका गांव जो वर्तमान में तेलीबाग के नाम से जाना जाता है में स्व पराग राम चौरसिया के पुत्र के रूप में इनका जन्म 13मार्च 1903को हुआ था। वकालत की पढ़ाई के बाद हाई कोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट में वकालत किया। इस दौरान उन्होंने सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करने वाले अग्रणी पंक्ति के नेताओं के साथ मिलकर साइमन कमीशन में पिछड़ा वर्ग की तात्कालिक दयनीय दशा का पक्ष मजबूती से रखा। डॉ अम्बेडकर के साथ डिप्रेस्ड क्लासेस बाद में डिप्रेस्ड लीग में भी काम किया।

स्व. चौरसिया जी पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गाँधी के खिलाफ राय बरेली से चुनाव भी लड़ चुके हैं बाद में कांग्रेस ने ही वर्ष 1974में इन्हे राज्य सभा भेजा।उन्होंने के के बिड़ला को हराया था। प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने कहा कि वह ऐसे व्यक्ति रहे जिन्होंने ने डॉ अम्बेडकर के अलावा मा कांसीराम के साथ भी बहुजन उत्थान के लिए काम किया।

 जिलाध्यक्ष अनिल यादव एवं सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन ने कहा कि शोषित, पीड़ित, वंचित वर्ग को न्याय दिलाने के लिए उन्होंने निशुल्क वकालत किया। लोक अदालत उनके ही परिश्रम एवं पैरवी का प्रतिफल है यही कारण है कि उन्हें इसका जनक कहा जाता है।

 गोष्ठी में अनिल यादव, सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन एमएलसी डॉ मानसिंह यादव, दान बहादुर मधुर, शांतिप्रकाश पटेल, राजू पासी, नाटे चौधरी, मानवेन्द्र चौरसिया एडवोकेट, मो शारिक,आर एन यादव,कृष्ण कुमार बच्चा यादव, अजय सिंह, मृत्युजय पाण्डेय,रमाकांत पटेल, अजय सिंह पटेल,रंगबहादुर, कुलदीप यादव,शशांक त्रिपाठी,कमलेश यादव, अमित पाल, त्रिभुवन,सचिन श्रीवास्तव, तारिक सईद अज्जू,संगम लाल मौर्य, संगीता पटेल, जगदीश यादव, श्रीकांत यादव,आशीष पाल एडवोकेट, राकेश पाल, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad