Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

अपहरण नहीं युवती को स्कार्पियो से प्रेमी ले गया था, घरवालों संग जाने से इंकार

 

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज में जिस युवती के अपहरण को लेकर बवाल चला वह असल में अपने प्रेमी के साथ शहर छोड़कर भागने की तैयारी में थी। युवती अपने प्रेमी के साथ स्कार्पियो पर चली गई। इसके बाद उसके अपहरण का हल्ला मच गया। परिजनों और ग्रामीणों ने ढाई घंटे तक हाईवे जाम कर बवाल किया।

पुलिस ने मुश्किल ने भीड़ को काबू किया। पुलिस टीमें सक्रिय हुईं तो युवती अपने प्रेमी के साथ रेलवे स्टेशन पर पकड़ गई। वह अपने प्रेमी के साथ राजस्थान भागने की तैयारी में थी। पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया तो युवती से साफ कह दिया कि वह अपने प्रेमी से शादी कर चुकी है और उसी के साथ रहना चाती है। युवती ने अपने घरवालों के साथ जान से इंकार कर दिया। अब पुलिस युवती को कोर्ट में पेश कर उसका बयान कराएगी। इसके साथ ही हाईवे जाम कर बवाल करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मांडा थाना क्षेत्र के लक्षण चौकता गांव की युवती शुक्रवार सुबह 11 बजे प्रयागराज मिर्जापुर हाईवे स्थित मिश्रा मार्केट गई थी। इसी बीच स्कार्पियो से कुछ युवक पहुंचे और युवती को साथ ले गए। युवती की छोटी बहन साथ थी। उसने अपहरण का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया।

आक्रोशित परिजनो ने ईंट पत्थर रख प्रयागराज मिर्जापुर हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब ढाई घंटे चक्काजाम से अफरातफरी मच गई। एसीपी मेजा, एसपी उपाध्याय फोर्स के साथ भीड़ को समझाते रहे लेकिन गुस्साए लोग नहीं माने। मेजा विधायक संदीप सिंह पटेल, सपा नेता प्रमिल यादव, विमल यादव सहित तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। मामले पर राजनीति भी गरमाने लगी। उधर पुलिस ने जांच तेज कर दी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। दो टीमों की जांच से साफ हुआ कि युवती का प्रेम प्रपंच चल रहा था। पुलिस ने प्रेमी और उसके दोस्तों के मोबाइल सर्विलांस पर डाले तो उनकी लोकेशन मिल गई। पुलिस ने प्रयागराज जंक्शन के पास छापेमारी कर युवती और उसके प्रेमी को पकड़ लिया।

युवती ने जो कहानी बताई अपहरण की बात सिरे से खारिज हो गई। युवती ने साफ किया कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ गई थी। उसने घरवालों के साथ जाने से इंकार कर दिया। अब पुलिस युवती को शनिवर को कोर्ट में पेश करेगी। एसीपी मेजा एसपी उपाध्याय के मुताबिक, युवती मिल गई है। वह प्रेमी के साथ गई थी। उसने परिजनों के साथ जाने से मना कर दिया। शनिवार को युवती का न्यायालय में बयान दर्ज कराया जाएगा। चक्काजाम करने वाले उपद्रियों पर भी कठोर कार्यवाही होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad