छात्रा का आरोप- केबिन में की अश्लील हरकत
प्रयागराज (राजेश सिंह)। जिले व आसपास के क्षेत्रों के प्रख्यात न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर कार्तिकेय शर्मा छेड़छाड़ के मामले में फंस गए हैं। एक छात्रा ने उन पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। छात्रा ने उनके खिलाफ तहरीर दी तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
डॉक्टर कार्तिकेय शर्मा पर सिविल लाइंस थाने में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज हुआ है। धूमनगंज की छात्रा ने अश्लील हरकत का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि डॉक्टर कार्तिकेय ने इलाज के बहाने उससे चैम्बर में छेड़छाड़ की थी।
एमए की छात्रा का कहना है कि उसे सिर में दर्द रहता है। इसलिए डॉ. कार्तिकय शर्मा के आवास पर उन्हें दिखाने गई थी। डाॅ. कार्तिकय शर्मा रात मे मरीजो को नंबर से देखते हैं। उसे 74 नम्बर मिला था। उसने बताया कि इस दौरान उसका भाई घर चला गया था। वहां पर बहुत सारे मरीज डाॅक्टर के केबिन मे थे। उसका नंबर आने पर डाॅ. ने केबिन के अंदर मौजूद सारे मरीजो को बाहर कर दिया।
छात्रा का आरोप है कि जब वह डॉक्टर कार्तिकेय शर्मा के केबिन मे अकेले हो गई तो अंदर से केबिन के दोनों दरवाजे बंद कर दिए और उसके साथ छेडकानी की। उसने घबरा कर कहा कि मुझे जांच नहीं करानी है। आरोप के अनुसार डॉक्टर ने दरवाजा खोला और कहा कि अगली बार आना तो तुम्हें अकेले मे चेक करूंगा। इस संबंध में इंस्पेक्टर सिविल लाइंस रामाश्रय यादव का कहना है कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
इस संबंध में डाॅ कार्तिकेय शर्मा का कहना हे कि आरोप लगाने वाली लड़की मेरे पास बुधवार रात करीब 11 बजे आई थी। वह जो भी आरोप लगा रही है, पूरी तरीके से झूठे हैं। इससे पहले मेरे ऊपर कभी भी ऐसे आरोप नहीं लगे। पुलिस जो भी जांच करेगी मैं तैयार हूं।
