मेजा, प्रयागराज (राजेश सिंह/श्रीकान्त यादव)। यमुनानगर के मांडा थाना क्षेत्र में बुधवार रात प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से एक तेंदुआ (लेपर्ड) की मौत हो गई। यह घटना दिघिया गांव के समीप एनएच-76 पर हुई।
जानकारी के अनुसार, तेंदुआ (लेपर्ड) दिघिया गांव के पास हाईवे पार करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना दिघिया पुलिस चौकी को दी गई। पुलिस की सूचना पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने टाइगर के शव को सड़क से हटाकर मेजा वन रेंज ले जाकर आगे की कार्रवाई की। हालांकि बाघ या चिता के मौत की अफवाह पर विराम लग गया। वन विभाग मेजा रेंज के रेंजर अजय कुमार सिंह ने बताया कि यह तेंदुआ (लेपर्ड) है, जो अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।
