Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में धारदार हथियार से युवक की नृशंस हत्या, फैली सनसनी

SV News

रुपये के विवाद में हत्यारों ने बेरहमी से चाकू से वार कर किया वारदात

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर में सोमवार आधी रात को बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। चाकू से हमला करके एक युवक की हत्या कर दी गई। बरात में शामिल होने के बाद वह घर जा रहा था, रास्ते में वारदात को अंजाम दिया गया। परिवार के लोगों ने रुपये के लेनदेन के मामले में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार खीरी थाना क्षेत्र के खूंटा चौराहे पर क्षेत्र के चांद खमरिया गांव निवासी 40 वर्षीय राजू आदिवासी पुत्र पारसनाथ आदिवासी की अज्ञात लोगों द्वारा चाकू से मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
राजू आदिवासी क्षेत्र के सीकी कला गांव में आई बरात में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था। रास्ते में घात लगाए लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। इस संबंध में खीरी थाना प्रभारी कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि स्वजन ने मामले में परिवार के लोगों पर रुपये के लेन-देन का आरोप लगाते हुए हत्या करने की नामजद शिकायत दर्ज कराई है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
राजू आदिवासी मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। इन दिनों वह घर आया था। पिता पारसनाथ ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है। इसमें उनके पड़ोसी कृष्णकांत आदिवासी, अनूप कोल उर्फ अन्नू पुत्र अज्ञात निवासी सुंदर पूर्वा खूंटा थाना खीरी। तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ खीरी थाने में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad