प्रयागराज (राजेश सिंह)। राहिनी सोलर के तत्वावधान में “पीएम सूर्य घर योजना” से संबंधित एक भव्य सोलर डीलर मीट का आयोजन होटल ए एस कॉन्टिनेंटल में किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजक राहीनी सोलर के सीईओ विकाश मिश्रा रहे।इस कार्यक्रम का उद्देश्य सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में कार्यरत डीलरों को एक मंच प्रदान करना एवं उन्हें नवीनतम तकनीकों और योजनाओं से अवगत कराना था।
इस आयोजन में प्रयागराज, मिर्जापुर एवं जौनपुर से लगभग 100 सोलर डीलरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में सोलर उद्योग की प्रमुख कंपनियों जैसे टाटा सोलर, हैवेल्स सोलर, सोलरयान, ईस्टमैन, स्टैटकॉन एनर्जिया तथा लिथियम बैटरी निर्माता एपिटोम एनर्जी ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। एपिटोम एनर्जी के संस्थापक सौरभ धुत्त ने अपने संबोधन में सोलर डीलरों को उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों का भरोसा दिलाया और सोलर क्षेत्र में नवाचार की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं राहिनी सोलर के संस्थापक प्रकाश मिश्रा ने अपने डीलरों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद एवं उत्कृष्ट सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित पुष्कर शुक्ला द्वारा गणेश वंदना के साथ किया गया, जिससे पूरे आयोजन का वातावरण सकारात्मक और ऊर्जा से भरपूर रहा। इस अवसर पर पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत पिछले वित्तीय वर्ष में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डीलरों को सम्मानित एवं पुरस्कृत भी किया गया। कई डीलरों ने अपने अनुभव साझा करते हुए राहिनी सोलर के साथ अपने मजबूत संबंध और निरंतर सहयोग की प्रतिबद्धता व्यक्त की। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
