Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: गंगा पुल पर कार खराब होने से भीषण जाम, घंटों फंसे वाहन, हलकान हुए राहगीर

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज से लखनऊ और अयोध्या के साथ ही प्रतापगढ़ व सुल्तानपुर के लिए फाफामऊ गंगा पुल से होकर ही जाना पड़ता है। इसलिए यह पुल अति व्यस्त माना जाता है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का इस पर से आवागमन होता है। अगर पांच मिनट के लिए भी कोई वाहन पुल पर रुक जाए तो कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतार लग जाती है।
फाफामऊ गंगापुल पर सोमवार सुबह करीब 11 बजे अचानक जाम लग गया। इसका कारण था फाफामऊ की ओर से शहर जा रही एक कार अचानक पुल के बीचो-बीच खराब हो गई। देखते ही देखते पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम शांतिपुरम चौराहे से लेकर गंगापुल के आगे मेहंदौरी पुलिस चौकी तक लगा रहा।
सूचना पर फाफामऊ पुलिस और यातायात पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और खराब कार को किसी तरीके से सड़क से हटवाया, लेकिन इसमें कुछ घंटे का समय लग गया। तब तक भीषण जाम लग चुका था। तेज धूप और गर्मी के कारण जाम में फंसे छोटे-बड़े व दो पहिया वाहन सवार बिलबिला उठे। जाम में फंसे स्कूली बच्चों की अधिक परेशानी रही। 
बहुत से यात्री वाहनों से उतर कर पैदल ही अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना हुए। हालांकि जाम की स्थिति यह रही कि लोग पैदल भी नहीं चल पा रहे थे। घंटों बाद पुलिस के प्रयास के बाद जाम में फंसे वाहनों के पहिए धीरे-धीरे रेंगना शुरू हुए तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad