Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: बिजली उपकरण गोदाम में लगी भीषण आग, काफी मात्रा में तार और उपकरण जले

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर में नैनी के टीएसएल कंपनी के सामने स्थित विद्युत भंडार गृह में सोमवार दोपहर संदिग्ध दशा में आग लग गई। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। आग की लपटें और धुआं देखकर भंडारण गृह में मौजूद बिजली कर्मचारियों ने आग बुझाने के लिए लगे उपकरण से प्रयास शुरू किया, लेकिन आग और विकराल हो गई। फायर ब्रिगेड ने मशक्कत के बाद आग को बुझाया, लेकिन तब तक भारी मात्रा में उपकरण राख हो चुके थे।
नैनी थाना क्षेत्र के टीएसएल कंपनी के विद्युत भंडारण गृह में महाकुंभ और माघ मेला में उपयोग के बाद वापस हुए विद्युत उपकरण रखे हुए हैं। यहां काफी मात्रा में तार के बंडल और कुछ खराब तो कुछ मरम्मत किए हुए ट्रांसफार्मर रखे गए हैं। दोपहर में स्टोर के पिछले हिस्से में अचानक आग लग गई। आग की लपटें एवं धुंआ उठते देख लोग इधर-उधर भागने लगे।
बिजली कर्मचारियों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। इस बीच सूचना पाकर मौके पर दमकल की गाड़ी के साथ पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से भारी मात्रा में तार व उपकरण जलकर राख हो गए। आग कैसे लगी यह रहस्यमय बना हुआ है। कर्मचारी जांच में जुटे हुए हैं । इस बाबत एसडीओ अभिषेक पांडेय से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad