Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, दोनों की थी गहरी दोस्ती

SV News

40 वर्ष पुरानी जिगरी दोस्ती का दुखद अंत

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज-रीवा राजमार्ग पर यमुनापार के बारा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गन्ने पुलिस चौकी के मैदा मोड़ पर तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मारी। हादसे में बाइक सवार दो बुजुर्गों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। 
मृतकों की पहचान गडैया खुर्द कौंधियारा निवासी 65 वर्षीय बिहारी लाल अग्रहरि और गडैया कला के 70 वर्षीय सेहत केसरवानी के रूप में हुई। हादसे की जानकारी मिलने पर दोनों के घरों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों के आंसू नहीं रुक रहे तो गांव में शोक की लहर है। बारा इंस्पेक्टर संजय राय ने कहा कि तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
बताया जाता है कि बिहारी लाल अग्रहरि और सेहत केसरवानी की करीब चार दशक से भी ज्यादा पुरानी गहरी दोस्ती थी। दोनों हर सुख-दुख में साथ खड़े रहे। हर जगह साथ में जाते थे। हादसे के दिन भी दोनों एक साथ ही निकले थे लेकिन यह सफर उनका आखिरी साबित हुआ। अब दोनों की एक साथ अंत्येष्टि की भी करने की चर्चा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad