Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

शादी में चल रहा था जयमाल, तभी गोली मार कर युवक की हत्या, मातम में बदलीं खुशियां

SV News

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। मिर्जापुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के रानीबारी गांव में बीती रात शादी में जयमाल कार्यक्रम के दौरान आए पास के राजापुर गांव के युवक की गोली मारकर हत्या कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों की तहरीर पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है। 
देहात कोतवाली क्षेत्र के रानीबारी गांव में शुक्रवार की रात गुलाब के पुत्र सूरज का विवाह था। विवाह कार्यक्रम के दौरान लोग जयमाल पर दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दे रहे थे। इस दौरान घर से सटे रेलवे ट्रैक के पास के राजपुर गांव निवासी अजय (23) की किसी ने गोली मार कर हत्या कर दी।
लघु शंका के लिए विवाह वाले घर से कुछ लोग रेलवे ट्रैक की ओर गए तो शव पड़ा देखकर शोर मचाया। जिसके बाद विवाह में अफरातफरी मच गई। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त होने पर परिजन भी सूचना मिलने पर पहुंचे। 
मृतक अजय के पिता भूतनाथ का आरोप है कि उनके घर के पास आबादी की जमीन को रानीबारी गांव का बुनेला कब्जा कर रहा है। उसी ने धमकी दी थी और उसी ने उनके पुत्र को गोली मार कर हत्या की है इसके बाद पुलिस ने बुनेला के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर लिया।
एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम नारीबारी में बहुभोज के कार्यक्रम में एक व्यक्ति गोली लगने की सूचना मिली। सूचना पर थाना देहात कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचा कर पता किया तो ज्ञात हुआ कि अजय 22 पुत्र भूतनाथ रैदास की राजापुर गांव निवासी बुंदेला ने गोली मारकर हत्या द्वारा कर दी दिया। मृतक अजय उपरोक्त के पिता द्वारा तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी बुंदीला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad