प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के फाफामऊ में एक अज्ञात युवती पानी की टंकी पर चढ़ गई। यह घटना बसना नाला पुल के पास हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही फाफामऊ थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उत्तर प्रदेश पुलिस की देखरेख में युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास किए जा रहे हैं।
मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई है, जिससे स्थिति और संवेदनशील हो गई है। युवती के टंकी पर चढ़ने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
पुलिस और प्रशासन लगातार लोगों से भीड़ न लगाने और सहयोग बनाए रखने की अपील कर रहे हैं, ताकि युवती को सुरक्षित नीचे उतारा जा सके।
