Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज के विद्यालय में बकरा और शराब पार्टी: पुलिसकर्मी भी दिखे शामिल, प्रबंधन पर मिलीभगत का आरोप

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर के सराय इनायत थाना क्षेत्र के सरपतीपुर ग्राम सभा स्थित किसान इंटर कॉलेज परिसर में बीती रात बकरा काटने और शराब पार्टी का आयोजन किया गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस आयोजन में कुछ प्रशासनिक लोग भी शामिल थे। उन्हें लाल रंग की चारपहिया गाड़ी से कॉलेज परिसर में प्रवेश करते देखा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि यह सब कॉलेज प्रबंधन की मिलीभगत से खुलेआम हुआ।


इस बकरा और शराब पार्टी के वीडियो में कई पुलिसकर्मी भी नजर आ रहे हैं। इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया है।
ग्रामीणों ने कहा कि शिक्षण संस्थान में इस तरह की गतिविधियां गंभीर चिंता का विषय हैं। एक ओर सरकार ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों पर कार्रवाई की बात करती है, वहीं दूसरी ओर ऐसे मामले सामने आ रहे हैं।


स्थानीय लोगों ने शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इससे शिक्षा संस्थानों की गरिमा बनी रहेगी।


विद्यालय परिसर में इस तरह के गतिविधियों की स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। बताया गया कि विद्यालय परिसर में ऐसे आयोजन करना शर्मनाक है। 


इसी तरह यमुनानगर के एक थाने के समीप मंदिर के बगल भी ऐसी गतिविधियों की सूचना है। सूरज वार्ता जल्द ही वीडियो के साथ ऐसी गतिविधियों को प्रकाशित करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad