Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

वैश्विक संकट के बीच भारत में सबसे कम मूल्य वृद्धि, कांग्रेस को जनता देगी जवाब: केशव प्रसाद मौर्य

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेने के लिए प्रयागराज पहुंचे केशव ने कहा कि वैश्विक संकट के बीच भारत ने सबसे कम मूल्य वृद्धि की है।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेने के लिए प्रयागराज पहुंचे केशव ने कहा कि वैश्विक संकट के बीच भारत ने सबसे कम मूल्य वृद्धि की है। कांग्रेस ने मोदी को महंगाई मैन बताया है, इस सवाल पर केशव ने कहा कि कांग्रेस को जनता आगामी चुनाव में जवाब देगी। कांग्रेस का बयान बेहद हास्यास्पद है। 

केशव ने कहा कि सपा के पास कार्यकर्ता नहीं बल्कि गुंडे और माफियाओं की फौज है। सपा में कार्यकर्ताओं को कट्टा और बम बनाने का और दंगा कराने का प्रशिक्षण दिया जाता है। भाजपा के पास देश के लिए जान देने वाले समर्पित कार्यकर्ता है। पश्चिम बंगाल में 300 से अधिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी के लिए बलिदान दिया है तब जाकर भाजपा वहां सत्ता में आई है। कहा कि बिहार चुनाव के बाद अखिलेश यादव के हौसले पस्त हो गए थे। पश्चिम बंगाल चुनाव से उनको कुछ उम्मीद थी कि टीएमसी के जीतने के बाद कुछ उम्मीद की किरण दिखेगी लेकिन वह भी खत्म हो गई है। सपा मुखिया समेत उनके सारे कार्यकर्ता और पदाधिकारी मायूस हैं। अब कोई भी सपाई लाल टोपी और जालीदार टोपी में नहीं दिख रहा है। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad