प्रयागराज (राजेश सिंह)। करेली बिस्मिल्लाह चौराहे के पास प्रॉपर्टी डीलर इरफान के हत्यारोपी आसिफ दुर्रानी पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इससे पहले यह इनाम 25 हजार रुपये का था। करेली बिस्मिल्लाह चौराहे के पास प्रॉपर्टी डीलर इरफान के हत्यारोपी आसिफ दुर्रानी पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इससे पहले यह इनाम 25 हजार रुपये का था। आठ अप्रैल 2026 को दो बाइक सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद इरफान की बिस्मिल्लाह चौराहे के पास सरेआम गोली मारकर हत्या की थी। हत्या में माफिया अतीक अहमद के करीबी रहे आसिफ दुर्रानी समेत कई लोगों के नाम सामने आए थे। इसके बाद से ही करेली पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबीश दे रही है। पुलिस ने मुंबई, झारखंड समेत आरोपी के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। हालांकि, पुलिस मामले में आशिफ के भाई राशिद दुर्रानी समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। करेली थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार दबिश दे रही है जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
दुर्रानी भाइयों की तलाश में सिटी एसओजी के साथ ही सर्विलांव व जनपदीय एसओजी भी लगाई गई है। इसके बावजूद अब तक नतीजा सिफर रहा है। एसओजी-सर्विलांस की तीन टीमें मिलकर भी आसिफ दुर्रानी को पकड़ नहीं सकी है।
भाई ने मारी थी गोली, भेजा जा चुका है जेल
इस मामले में आसिफ दुर्रानी के भाई राशिद को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। पुलिस का दावा है कि उसने ही प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारी थी। दावा यह भी किया जा रहा है कि जिस जगह प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारी गई, उससे कुछ दूर पर ही आसिफ अपने एक साथी के साथ बाइक पर खड़ा था। इस मामले में राशिद समेत पांच आरोपी अब तक जेल भेजे जा चुके हैं।
अब तक पिस्टल नहीं बरामद कर पाए इस मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी तो नहीं ही हो पाई, अब तक हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद नहीं की जा सकी है। पुलिस का कहना है कि जेल भेजे जाने से पहले राशिद ने पूछताछ में बताया था कि पिस्टल आसिफ के पास है।
अब पूरा मामला जानिए करेली के बिस्मिल्लाह चौराहे के पास रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर इरफान की आठ अप्रैल की शाम 6:30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह चाय पीने गया था तभी दो बाइक से आए चार शूटरों ने उस पर हमला किया। इरफान माफिया अतीक के भाई अशरफ का गनर रह चुका था। परिजनों की तहरीर पर इस हत्याकांड को अंजाम दिलवाने के आरोप में अतीक के शूटर आसिफ दुर्रानी व राशिद दुर्रानी को नामजद किया गया। जबकि अन्य अज्ञात भी आरोपी बनाए गए। बाद में इसमें विवेचना के दौरान पांच और नाम सामने आए।

