Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में सीआरपीएफ जवान के बेटे ने यमुना पुल से लगाई छलांग, मौत

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। नए यमुना पुल से बृहस्पतिवार दोपहर सीआरपीएफ के जवान के बेटे अंश प्रताप सिंह (21) ने छलांग लगाकर जान दे दी। घटना से पहले उसने बाइक को रोड पर छोड़ दिया। करीब साढ़े छह घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर शव बाहर निकाला गया। पुलिस जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है।
मूलरूप से प्रतापगढ़ के थाना मानधाता गांव गाजीपुर के सीआरपीएफ जवान विजय प्रताप सिंह का परिवार शांतिपुरम में रहता है। अंश घर का इकलौता बेटा था। घर में माता-पिता के अलावा छोटी बहन है। वह किसी कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई करता था। बृहस्पतिवार सुबह वह परिजनों से कहकर निकला कि वह बाइक से घूमने जा रहा है, थोड़ी देर में वापस आ जाएगा। दोपहर करीब दो बजे वह नए यमुना पुल पहुंचा और नदी में छलांग लगा दी।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने शोर मचाया। मौके पर पहुंची कीडगंज पुलिस ने जल पुलिस के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया। जिसके बाद रात करीब 8:30 बजे अंश का शव मिला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad