प्रयागराज (राजेश सिंह)। सोशल मीडिया पर एक पुलिसकर्मी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कोतवाली में तैनात एक दीवान को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते दिख रहा है। हालांकि, सूरज वार्ता इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति दीवान से बातचीत करता दिखाई देता है। बातचीत के दौरान जब वर्दी की गरिमा को लेकर सवाल किया जाता है, तो दीवान कहते हैं कि वर्दी की देन है जिसकी वजह से वह शराब पी रहा है। वहीं कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक नितेंद्र शुक्ला ने बताया कि दीवान पिछले करीब 10 दिनों से अवकाश पर है।
