Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

इविवि: बमबाजी व मारपीट के आरोप में 13 छात्र नामजद

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दो छात्रावासों में पिछले दिनों हुए बवाल के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। कर्नलगंज थाने में बमबाजी, पत्थरबाजी और मारपीट के आरोप में 12 छात्रों और एक बाहरी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। रिपोर्ट इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्राक्टर डा. अतुल नारायण सिंह की तहरीर पर लिखी गई है।

तहरीर में यह आरोप लगाया गया 

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि पीसीबी छात्रावास का एक पूर्व छात्र कई दिनों से छात्रों को उकसाकर उपद्रव करा रहा था। वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कई छात्रों की पहचान की गई। तहरीर में कहा गया है कि लगातार हो रही घटनाओं से छात्रावासों में अशांति फैल गई थी और किसी बड़ी घटना की आशंका बन गई थी।

बाहरी छात्र के उकसाने पर हुई पत्थरबाजी और बमबाजी

वहीं एसएसएल हास्टल के कमरे में बाहरी युवक के रहने के आरोप मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू सर सुंदर लाल छात्रावास के एक कक्ष से जुड़ा है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि कमरे में एक बाहरी युवक अवैध रूप से रह रहा था। उसी के नेतृत्व में पत्थरबाजी और बमबाजी की घटनाएं कराई जा रही थीं।

नामजद छात्रों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई?

प्राक्टर की ओर से कहा गया है कि यह कमरा वैध रूप से दो दूसरे छात्रों को आवंटित था, लेकिन दोनों ने बाहरी युवक को संरक्षण दिया। इसी आधार पर दोनों छात्रों को भी आरोपित बनाया गया है। सीसीटीवी फुटेज और सुरक्षा गार्डों की पहचान के आधार पर यहां के भी कई छात्रों को नामजद किया गया है। इस सबंध में कर्नलगंज थाना प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि सभी आरोपितों की भूमिका की जांच की जा रही है। सूत्रों की मानें तो सभी नामजद छात्रों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad