Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: 35 फीट ऊंचे मोबाइल टाॅवर पर चढ़ी युवती का 4 घंटे तक हाइवोल्टेज ड्रामा

SV News

कहा- जमीन कब्जाना चाहते हैं कुछ लोग, कोई मदद नहीं मिल रही

प्रयागराज (राजेश सिंह)। इन दिनों अपनी बात मनवाने के लिए लोगों बिजली या मोबाइल टाॅवर या फिर पानी टंकी पर चढ़ने का मानो ट्रेंड चल गया है। प्रयागराज में पिछले कुछ माह में होने वाली ऐसी घटनाओं में महिलाओं या युवतियों की संख्या अधिक है। अब एक बार फिर गंगापार के नवाबगंज इलाके में एक युवती ने सोमवार सुबह मोबाइल के करीब 35 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़कर हाई प्रोफाइल ड्रामा किया।
ग्राम पंचायत सम्हई पंचायत भवन के बगल लगे मोबाइल टाॅवर पर सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे जमीन के विवाद को लेकर एक युवती लगभग 35 फीट ऊंचे मोबाइल टाॅवर पर चढ़ गई। यह देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस के साथ ही फायरकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने युवती से बात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। तब जाकर दोपहर करीब 12:30 बजे वह टाॅवर से नीचे उतरी।
सोमवार सुबह लोगों ने मोबाइल टाॅवर पर एक युवती को चढ़ा देखा तो खलबली मच गई। कुछ ही देर में सैकड़ो की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची नवाबगंज पुलिस ने युवती से बातचीत की तो उसने बताया कि वह ममई नवाबगंज की रहने वाली वंदना पुत्री फूलचंद है। पट्टे की जमीन को लेकर कुछ लोगों से उसका विवाद है। जमीन पर कब्जे की कोशिश की जा रही है। कहीं से कोई मदद नहीं मिल रही है।
इस पर नवाबगंज इंस्पेक्टर पंकज अवस्थी ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया, तब जाकर युवती टाॅवर से नीचे उतरी। पुलिस उसे थाने ले गई है। महिला दारोगा उससे पूछताछ कर रही हैं। इंस्पेक्टर पंकज अवस्थी का कहना है कि अभी जांच-पड़ताल की जा रही है। विवाद किससे और किन कारणों से है, इसका पता लगाया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad