प्रयागराज (राजेश सिंह)। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक नर्स से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक निजी अस्पताल के निदेशक ने अपने साथी के साथ मिलकर घिनौनी हरकत की है। सिविल लाइंस पुलिस ने अस्पताल के निदेशक डॉ. मनीष केसरी समेत एक अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
पीड़िता पुलिस को बताया कि उसने एक अस्पताल में नर्स की नौकरी जॉइन की थी। करीब पांच माह अस्पताल में कार्यरत होने के बाद नर्सिंग की परीक्षा के चलते नौकरी से इस्तीफा दे दिया। परीक्षा के बाद उन्होंने दोबारा नौकरी के लिए संपर्क किया। डॉ. मनीष से भी इस संबंध में बातचीत हुई, जिसके बाद उन्हें 15 मार्च से पुनः जॉइन करने के लिए कहा। इसी दौरान डॉ. ने संपर्क के लिए मोबाइल नंबर ले लिया। आरोप है कि 20 मार्च की रात उसे डॉ. मनीष ने अस्पताल गेट पर बुलाकर कार में बिठाकर सुनसान स्थान पर ले गया।
कंधे पर हाथ रखकर अपनी ओर खींचा। विरोध करने पर धमकी दी। आरोप लगाया कि 26 मार्च की रात ड्यूटी के दौरान उसे ऑपरेशन थिएटर में बुलाया, जहां पहले से मौजूद एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। मुंह में रूमाल भर कर पट्टी से मुंह और हाथ बांध दिया। अपने आप बचाने की काफी कोशिश की पर मेरे हाथ बंधे होने की वजह से कमजोर पड़ गई। दोनों नशे की हालत में थे। किसी तरह वह वहां से बचकर बाहर निकलने में सफल रही। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि छेड़खानी के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है, मामले की जांच की जा रही है।
