Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: स्वरुप रानी नेहरू अस्पताल से हत्या का आरोपी फरार, नौ दिन में दूसरी घटना

SV News
फोटो एआई

प्रयागराज (राजेश सिंह)। स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। फरार आरोपी की पहचान प्रतापगढ़ जनपद के थाना अंतू क्षेत्र चौबेपुर निवासी बाबूलाल वर्मा के रूप में हुई है। उसे दो सिपाहियों की निगरानी में इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था।
आरोपी को अपने सात साल के बेटे की हत्या के आरोप में पुलिस ने दिसंबर 2025 में गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही वह प्रतापगढ़ जिला कारागार में सजा काट रहा था। बृहस्पतिवार को उसे पुलिस कस्टडी में इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान आरोपी मौका पाकर वहां से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
बड़े पैमाने पर अस्पताल परिसर में तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन आरोपी का पता नहीं चल सका। घटना के बाद ड्यूटी पर तैनात दोनों सिपाहियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अस्पताल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं। डीपी नगर मनीष शांडिल्य ने बताया कि आरोपी बाबू लाल वर्मा की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

बच्ची से यौन शोषण का आरोपी हुआ था फरार

21 अप्रैल को भी एक आरोपी एसआरएन से फरार हो चुका है। जिला कारागार प्रतापगढ़ से सिपाही मगन शर्मा और अनुज कुमार उक्त आरोपी को लेकर चिकित्सकीय परीक्षण के लिए आए थे। तभी शाम 6:15 बजे आरोपी अस्पताल से फरार हो गया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी समेत दोनों सिपाहियों पर एफआईआर दर्ज की है। 25 अप्रैल को आरोपी पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad