Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

नौ इंस्पेक्टर व तीन सब इंस्पेक्टरों का स्थानांतरण, कई थानों के प्रभारी बदले

SV News

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। मिर्जापुर जिले में नौ इंस्पेक्टर व तीन सब इंस्पेक्टरों का स्थानांतरण किया गया है। पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत एवं सुदृढ़ बनाए रखने को लेकर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजक कौशिक ने तत्काल प्रभाव से सभी को स्थानांतरित किया। जिसमें इंस्पेक्टर अजीत सिंह को न्यायालय सुरक्षा से थाना प्रभारी विंध्याचल, इंस्पेक्टर नीरज पाठक को आईजीआरएस प्रभारी से थाना प्रभारी कटरा कोतवाली, इंस्पेक्टर बैजनाथ सिंह को थाना प्रभारी कटरा कोतवाली से थाना प्रभारी चील्ह, इंस्पेक्टर रविन्द्र भूषण मौर्य को थाना प्रभारी चील्ह से थाना प्रभारी मड़िहान, इंस्पेक्टर बालमुकुंद मिश्रा को थाना प्रभारी मड़िहान से थाना प्रभारी राजगढ़, इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पांडेय को थाना प्रभारी राजगढ़ से थाना प्रभारी लालगंज, इंस्पेक्टर अभय सिंह को थाना प्रभारी लालगंज से आईजीआरएस प्रभारी, इंस्पेक्टर राजेश राम को थाना प्रभारी संतनगर से थाना प्रभारी ड्रमंडगंज, इंस्पेक्टर अवनीश राय को थाना प्रभारी को थाना प्रभारी विंध्याचल से पीआरओ पुलिस अधीक्षक, सब इंस्पेक्टर भारत सुमन को थाना प्रभारी ड्रमंडगंज से सेकेंड इंस्पेक्टर थाना कछंवा, सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से थाना प्रभारी संतनगर, सब इंस्पेक्टर संजीव सिंह को पीआरओ पुलिस अधीक्षक से न्यायालय सुरक्षा स्थानांतरित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad