Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

हाइवा की टक्कर से फल विक्रेता की दर्दनाक मौत

sv news


मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। थाना क्षेत्र के बंधवा ग्राम पंचायत में शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे फल खरीदने के लिए नवीन मंडी जा रहे एक बुजुर्ग की अज्ञात हाइवा की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान तेज बहादुर (62) पुत्र राम अचल निवासी बंधवा मेजारोड के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार तेज बहादुर ठेला लेकर नवीन मंडी फल लेने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात हाइवा ने उन्हें रौंद दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मेजा पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करते हुए स्थिति को संभाला।

घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कई घंटे तक चले गतिरोध के बाद एसीपी मेजा एस.पी. उपाध्याय एवं नायब तहसीलदार नंदलाल पटेल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से वार्ता कर उन्हें हरसंभव सहायता एवं नियमानुसार मिलने वाली सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रकों और हाइवा वाहनों का संचालन लगातार बढ़ता जा रहा है। यदि इन वाहनों की गति पर प्रभावी अंकुश नहीं लगाया गया तो भविष्य में भी इस तरह की दर्दनाक घटनाएं होती रहेंगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से नियमित चेकिंग, गति नियंत्रण और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad