Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

हिंदू बनकर की शादी, युवती की मौत के 35 दिन बाद कब्र से निकलवाया गया शव, हत्या का आरोप

SV News

लड़की की मां ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिसिया जांच शुरू 

प्रयागराज (राजेश सिंह)। लव जिहाद का नया मामला सामने आया है। प्रयागराज के मुस्लिम युवक ने मध्य प्रदेश के रीवा निवासी हिंदू युवती दोस्ती की। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होने पर उसने शादी कर ली। इसी बीच लड़की की संदिग्ध दशा में मौत हो गई तो उसका शव कब्रिस्तान में दफना दिया गया।
लड़की के घरवालों की शिकायत पर 35 दिन बाद पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम करवाया, लेकिन मौत कारण साफ नहीं हुआ। अब लड़की की मां ने हिंदू लड़का बनकर शादी करने और हत्या का आरोप लगाया है। रीवा के गोविंदगढ़ क्षेत्र स्थित तमरी गांव निवासी तीरथ साकेत की बेटी 20 वर्षीय बेटी गोल्डी कुछ साल पहले हैदराबाद में एक बिस्कुट फैक्ट्री में काम करती थी।
हैदराबाद में ही प्रयागराज के कौंधियारा क्षेत्र के जारी बाजार का एक युवक टेलर की दुकान में काम करता था। आरोप है कि युवक ने हिंदू नाम से इंस्टाग्राम आइडी बनाकर युवती से संपर्क किया था। यह दोस्ती बाद में प्रेम संबंध में बदल गई और दोनों ने करीब छह माह पहले शादी कर ली। 25 मार्च 2026 को युवक गोल्डी को अपने साथ ले गया, जिसके बाद उसका परिवार संपर्क नहीं हो सका।
इसी बीच पता चला कि उसकी शादी हो गई है। चार दिन पहले एक महिला के माध्यम से जानकारी मिली कि बेटी की मौत के बाद शव को कब्रिस्तान में दफना दिया गया। तब लड़की का परिवार प्रयागराज आया और कौंधियारा थाने में शिकायत दी। पुलिस ने शव को कब्रिस्तान से निकलवाकर पोस्टमार्टम करवाया, लेकिन मौत की वजह साफ नहीं हुई।
अब गोल्डी की मां बेबी, छोटी बहन ने युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि जब गोल्डी को पता चला कि युवक हिंदू नहीं है तो विवाद हुआ। लड़की को सूरत ले जाकर निकाह कराया गया। युवक के घरवाले उसे परेशान करते थे और गभर्वती होने के बाद हत्या की गई।
एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान का कहना है कि लड़की की मौत 10 मई को हुई थी। 16 जून को शव कब्रिस्तान से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम करवाया गया। हत्या किए जाने के संबंध में शिकायत नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है तो जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad