Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: यमुनानगर में खेत में मिली अधेड़ की लाश, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर के कोरांव थाना क्षेत्र के चपरो गांव स्थित खेत में रविवार सुबह 50 वर्षीय सुरेश की लाश मिली। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। उसकी पत्नी ने गांव के चार-पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
कोरांव थानांतर्गत तराव गांव निवासी सुरेश करीब 20 वर्ष से अपने परिवार के साथ चपरो गांव में रहते थे। वह मजदूरी करते थे। सुरेश के दो बेटे हैं, जो मुंबई में काम करते हैं। यहां घर पर वह अपनी पत्नी के साथ रहते थे।
शनिवार रात वह घर से निकले तो वापस नहीं लौटे। रविवार सुबह ग्रामीणों ने उसकी पत्नी को बताया कि करीब 500 मीटर दूर खेत में सुरेश की लाश पड़ी है। वह वहां पहुंची और पति की लाश देखी तो बिलख पड़ी। पलभर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि गांव के चार-पांच लोगों ने तीन-चार दिन पहले सुरेश को पीटकर मोबाइल छीन लिया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad