Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में घर में घुसकर किशोरी को उठा ले गए दरिंदे, पहले किया दुष्कर्म; दी धमकी

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। एक हिंदू किशोरी के साथ बर्बरतापूर्ण घटना सामने आई है। पूरामुफ्ती क्षेत्र में बेखौफ कुछ युवक रात को घर में घुस गए। मुंह दबाकर किशोरी को घर से उठा ले गए।
बताया गया कि दुष्कर्म के बाद जलती सिगरेट से उसके पैर को दागा गया। किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई और बेहोशी की हालत में घर के बाहर छोड़ दिया। छह दिनों तक किशोरी और उसका परिवार डरा-सहमा रहा।
रविवार को हिम्मत जुटाकर परिवार थाने पहुंचा और गांव के ही मुशर्रफ व उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। गिरफ्तारी न होने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। पुलिस टीम आरोपितों की तलाश कर रही है। घटना से गांव में तनाव बना हुआ है।
बताया गया है कि पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला एक व्यक्ति पान का व्यवसाय करता है। घर पर उसकी 14 साल की बेटी है। पिता का आरोप है कि 14 जून 2026 की रात करीब 11 बजे मुशर्रफ पड़ोसी की छत के रास्ते घर में कूद आया। बेटी का मुंह दबाकर जबरन उसको बाहर ले गया। दुष्कर्म किया और पैर में जलती हुई सिगरेट दागा। धमकाया कि किसी को बताया तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा।
किशोरी को बेहोशी की हालत में घर के बाहर छोड़कर मुशर्रफ साथियों संग भाग गया। बेटी की हालत देख पूछताछ की गई तो उसने पूरी घटना बताई। बेटी के साथ हुई बर्बरता से पूरा परिवार डरा-सहमा रहा। फिर रविवार को थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया। आरोपितों की गिरफ्तारी न होने से पर ग्रामीणों ने हंगामा किया।
वहीं, तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए डीसीपी सिटी मनीष शांडिल्य, एसीपी अजेंद्र यादव, इंस्पेक्टर अविनाश सिंह समेत कई थाने की पुलिस गांव पहुंच गई। शहर पश्चिमी विधानसभा से विधायक सिद्धार्थ नाथ ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया।
डीसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad