Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

सीएम योगी ने मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन, विंध्य कारिडोर प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण

SV News

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार की दोपहर 40 मिनट देरी से 12 बजकर 15 मिनट पर मोतीझील मार्ग पर बने अस्थाई हेलीपैड पर उतरे। यहां जनप्रतिनिधियों द्वारा अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इसके बाद सीएम हेलीपैड से कार द्वारा सड़क मार्ग से पुरानी वीआईपी मार्ग पर पहुंचे।
सीएम योगी गणेश द्वार से मां विंध्यवासिनी देवी माता के गर्भगृह में पहुंचकर विधि विधान पूर्वक मां का दर्शन- पूजन कर मंदिर प्रांगण से बाहर निकल आए। इसके बाद सीएम योगी ने विंध्य कारिडोर प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री ने परिक्रमा पथ प्रांगण में स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाए स्टाल का अवलोकन किया। दर्शन- पूजन तीर्थ पुरोहित पशुपति नाथ मिश्रा व धीरज मिश्रा ने कराया। उधर, स्वागत में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, विधायक रत्नाकर मिश्रा और एमएलसी विनीत सिंह मौजूद रहे।
सीएम ने सेफ हाउस सुविधा की आज से शुरुआत की। इसके अलावा पुरानी वीआईपी सड़क मार्ग से अष्टभुजा डाक बंगला के सभागार में विभिन्न विभागों के परियोजना को लेकर बैठक के लिए रवाना हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad