Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

घर में घुसा सात फीट का मगरमच्छ, कड़ी मशक्कत से रेस्क्यू कर जलाशय में छोड़ा

SV News

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। मिर्जापुर जिले के हलिया के महादेव मोहल्ले में अदवा नहर से निकलकर आया करीब सात फीट लंबा मगरमच्छ एक मकान में घुस गया। रात में कुत्तों के भौंकने पर ग्रामीणों ने टॉर्च की रोशनी में मगरमच्छ को देखा। मकान मालिक राम अकबर मौर्य और आसपास के लोगों ने साहस दिखाते हुए लाठी-डंडों की मदद से मगरमच्छ को सीढ़ी के नीचे बने अधूरे शौचालय में बंद कर दिया।
सूचना पर क्षेत्रीय वन अधिकारी संतोष राय, वन्यजीव रक्षक संदीप कुमार तथा वनकर्मी अंकुर शुक्ला, शिवम सिंह, शीतला बख्श सिंह और अनिरुद्ध श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से घंटों की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर मेजा डैम के गहरे जलाशय में छोड़ दिया गया।
मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। मकान मालिक राम अकबर मौर्य ने बताया कि समय रहते लोगों की नजर पड़ गई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। क्षेत्रीय वन अधिकारी संतोष राय ने बताया कि करीब सात फीट लंबे मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर मेजा जलाशय में छोड़ दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad